Search

 
 
 

Dhanbad News : हावड़ा-ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से 66.75 लीटर अवैध शराब बरामद

Dhanbad News :  हावड़ा-ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंची. आरपीएफ की टीम ने जब ट्रेन के पिछले जनरल कोच की चेकिंग की तो वहां से तीन पिट्ठू बैग और दो प्लास्टिक के थैले संदिग्ध हालत में पड़े मिले. जब किसी ने बैग पर मालिकाना हक नहीं जताया तो उसकी तलाशी ली गई, जिसमें कुल 66.75 लीटर केन बियर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई.
 
66.75 लीटर केन बियर और अंग्रेजी शराब जब्त

Dhanbad News :  रेलवे सुरक्षा बल (RPF/रेसुब) की स्पेशल टास्क टीम ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान हावड़ा-ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13051) से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. बरामद 66.75 लीटर केन बियर और अंग्रेजी शराब की कीमत 20,460 रुपये आंकी गई है.

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, हावड़ा-ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंची. आरपीएफ की टीम ने जब ट्रेन के पिछले जनरल कोच की चेकिंग की तो वहां से तीन पिट्ठू बैग और दो प्लास्टिक के थैले संदिग्ध हालत में पड़े मिले. जब किसी ने बैग पर मालिकाना हक नहीं जताया तो उसकी तलाशी ली गई, जिसमें कुल 66.75 लीटर केन बियर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई. 

 

बरामद शराब और बियर की बोतलों पर FOR SALE IN WB ONLY लिखा है. यानी बरामद शराब को पश्चिम बंगाल से बिहार या अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी. ट्रेन के अल्प ठहराव के कारण बैग्स को प्लेटफॉर्म के हावड़ा छोर पर उतारकर गवाहों की मौजूदगी में शनिवार तड़के 3:30 बजे जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई .

 

आरपीएफ पोस्ट धनबाद के उप-निरीक्षक प्रशांत कुमार की लिखित शिकायत पर जब्त शराब आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग धनबाद को सौंपी जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तस्करी में शामिल मुख्य आरोपी और शराब के स्रोत का पता लगा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही