Dhanbad : धनबाद रेल मंडल में गुरुवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान बिना टिकट व अनियमित रूप से यात्रा करने वाले 688 यात्रियों को पकड़ा गया. उनसे 6,45,315 रुपए जुर्माना वसूला गया.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना उच्च श्रेणी में सफर करने वाले व बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों की जांच की गई. यह अभियान धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों व मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में एक साथ चलाया गया. अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ भी देखने को मिली.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment