Dhanbad News : दुर्गापूजा में इस बार लुंबी सर्कुलर रोड की रौनक देखते ही बनेगी. रंग-बिरंगी रोशनी के बीच हावड़ा ब्रिज की भव्य आकृति और भगवान जगन्नाथ के रथ की आकर्षक झलक श्रद्धालुओं को लुभाएगी. इस वर्ष विद्युत सजावट में करीब 22 लाख रुपये खर्च की है.
मेयर और विधायकों ने किया उद्घाटन
बुधवार देर शाम धनबाद मेयर संजीव सिंह, निरसा विधायक अरूप चटर्जी और सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने संयुक्त रूप से विद्युत सज्जा का उद्घाटन किया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट की सराहना की. साथ ही धनबादवासियों से लुंबी सर्कुलर रोड पहुंचकर विद्युत सज्जा की भव्यता देखने की अपील की.

मेयर जीव सिंह ने किया उद्घाटन
चंदननगर की लाइटिंग से सजेगा पूरा नजारा
विद्युत सज्जा को खास रूप देने के लिए पश्चिम बंगाल के चंदननगर से विशेष लाइटिंग मंगाई गई है.रंग-बिरंगी रोशनी और विभिन्न आकर्षक आकृतियों के माध्यम से सजावट को जीवंत बनाया गया है. हावड़ा ब्रिज और भगवान जगन्नाथ के रथ की झलक इस बार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी. बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए भी सजावट में विशेष इंतजाम किए गए हैं.
22 लाख लाइटिंग पर, 35 लाख रुपये का बजट
लुंबी सर्कुलर रोड दुर्गापूजा कमिटी इस वर्ष विद्युत सजावट पर करीब 22 लाख रुपये खर्च किए हैं.वहीं दुर्गापूजा का कुल बजट लगभग 35 लाख रुपये का है.कमिटी हर वर्ष आकर्षक विद्युत सज्जा के जरिए श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है.
मेयर संजीव सिंह,विधायक अरूप चटर्जी व विधायक
चंद्रदेव महतो ने कमिटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लुंबी सर्कुलर रोड की विद्युत सज्जा धनबाद की दुर्गापूजा की विशिष्ट पहचान है.उन्होंने लोगों से यहां पहुंचकर आकर्षक रोशनी का आनंद लेने की अपील की.

