Dhanbad News : छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने धनबाद से पटना के लिए एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को धनबाद से पटना के लिए रवाना होगी. इस ट्रेन का गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, परसाबाद, कोडरमा और पहाड़पुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है.
इसे भी पढ़ें
रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन धनबाद रेलवे स्टेशन से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करेगी. 10:56 बजे नेताजी सुभाष गोमो पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 10:58 बजे रवाना होगी. 11:14 बजे पारसनाथ, 11:37 बजे हजारीबाग रोड, 11:55 बजे परसाबाद स्टेशन पहुंचेगी.
यह ट्रेन दोपहर 12:17 बजे कोडरमा 13:00 बजे पहाड़पुर औक शाम 16:45 बजे पटना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. रेलवे के इस निर्णय से धनबाद और रास्ते के स्टेशनों से पटना जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

