- बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर धनबाद जिला परिषद सभागार में कार्यक्रम
Dhanbad News : अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर शुक्रवार को धनबादस जिला परिषद कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट धनबाद और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि बेटियां जब तक सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर नहीं होंगी, तब तक सशक्त भारत की परिकल्पना पूरी नहीं हो सकती.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत इसी संस्था ने की थी. इसी का परिणाम है कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान आज राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है. इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.
उन्होंने कहा कि बाल विवाह की समस्या सिर्फ गांवों तक सीमित नहीं है.शहरी क्षेत्रों में भी ऐसे मामले सामने आते हैं लेकिन सामाजिक दबाव और लोकलाज के कारण कई घटनाएं सामने नहीं आ पातीं. हालांकि अब बदलाव की उम्मीद भी दिख रही है. कई बेटियों ने खुद साहस दिखाते हुए अपने बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई है और अपने अधिकारों के लिए खड़ी हुई हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

