Search

 
 
 

Dhanbad News: काली पूजा में दिखेगी पक्षियों की अनोखी दुनिया, बर्ड सैंक्चुरी की थीम पर सजा पंडाल

Dhanbad News: धनबाद के हीरापुर स्थित चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित होने वाली काली पूजा में श्रद्धालुओं को पक्षियों की एक अनोखी दुनिया देखने को मिलेगी. इस बार समिति ने पूजा पंडाल को बर्ड सैंक्चुरी (पक्षी अभयारण्य) की थीम पर सजाया है. पंडाल में श्रद्धालुओं को देश-विदेश के रंग-बिरंगे पक्षियों की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी. इस थीम का उद्देश्य केवल लोगों का मनोरंजन करना नहीं, बल्कि एक गंभीर पर्यावरणीय संदेश देना भी है.
 
बर्ड सैंक्चुरी की थीम पर बना पंडाल

Dhanbad News: मां काली की आराधना के साथ इस बार धनबाद में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी गूंजेगा. हीरापुर स्थित चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित होने वाली काली पूजा में श्रद्धालुओं को पक्षियों की एक अनोखी दुनिया देखने को मिलेगी. श्रीश्री श्यामा पूजा समिति झरना पाड़ा पार्क मार्केट की ओर से आयोजित इस पूजा का यह 47वां वर्ष है. इस बार समिति ने पूजा पंडाल को बर्ड सैंक्चुरी (पक्षी अभयारण्य) की थीम पर सजाया है.


इसे भी पढ़ें:

 

पंडाल में श्रद्धालुओं को देश-विदेश के रंग-बिरंगे पक्षियों की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी. आकर्षक कलाकृतियों और सजावट के जरिए पक्षियों की खूबसूरत दुनिया को जीवंत रूप देने की कोशिश की गई है. इस थीम का उद्देश्य केवल लोगों का मनोरंजन करना नहीं, बल्कि एक गंभीर पर्यावरणीय संदेश देना भी है.

 

दरअसल मोबाइल टावरों से निकलने वाले रेडिएशन, पेड़ों की कटाई और तेजी से बदलते पर्यावरण के कारण पक्षियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. कई प्रजातियां धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर पहुंच रही हैं. समिति इसी चिंता को अपनी पूजा की थीम के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना चाहती है. पंडाल में पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के माध्यम से उनके संरक्षण और प्राकृतिक आवास को बचाने का संदेश दिया जाएगा.

 

समिति का मानना है कि पूजा केवल धार्मिक आस्था और उत्सव तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसके माध्यम से सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का भी बोध कराया जा सकता है. मां काली के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु इस बार पक्षियों की दुनिया को करीब से देखने के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेकर भी लौटें यही इस पहल का उद्देश्य है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही