Search

 
 
 

Dhanbad News :  जेलगोरा में टेलर और ऑटो की जोरदार टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल

झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेलगोरा में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां तेज रफ्तार टेलर की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई.  जबकि एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतका की पहचान 65 वर्षीय राजमणि देवी के रूप में की गई है.
 

Dhanbad :  झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेलगोरा में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां तेज रफ्तार टेलर की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतका की पहचान 65 वर्षीय राजमणि देवी के रूप में की गई है.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, सभी लोग ऑटो से गया में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमलाबाद से धनबाद रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे.  जैसे ही ऑटो जेलगोरा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

Uploaded Image

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.  सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. 

 

Uploaded Image

 

इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टेलर को पाथरडीह क्षेत्र से जब्त कर लिया है. वहीं चालक की तलाश की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि जेलगोरा-धनबाद मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हादसे बढ़ रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त ट्रैफिक नियंत्रण, स्पीड मॉनिटरिंग और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही