Search

 
 
 

Dhanbad News :  भूली में रिटायर्ड शिक्षक के बंद घर से कैश, गहने व कार उड़ा ले गए चोर

शहर के भूली थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. यहां भूली बस्ती स्थित स्थित एक रिटायर्ड शिक्षक के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया है.
 

Dhanbad :  शहर के भूली थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. यहां भूली बस्ती स्थित स्थित एक रिटायर्ड शिक्षक के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया है.

 

हैरानी की बात यह है कि चोरों ने ना केवल गहने और नकदी, बल्कि घर में खड़ी कार भी लेकर फरार हो गए.

 

जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड शिक्षक अशोक श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ इलाज के लिए पुणे गए थे. इसी दौरान उनके खाली घर को चोरों ने निशाना बनाया और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

 

सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने जब घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला गायब देखा तो उन्हें लगा कि परिवार वापस लौट आया है. लेकिन दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

 

संदेह होने पर जब आसपास के लोगों ने अंदर झांका तो पाया कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है. चोरों ने घर के अंदर रखी तीन अलमारियों और दो ट्रंकों को पूरी तरह खंगाल दिया था.

 

घटना की सूचना पड़ोसी राजीव रंजन सिन्हा ने फोन पर पास के थाना और गृहस्वामी को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. 

 

इस संबंध में पड़ोसी राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि गृहस्वामी ने फोन पर बताया गया कि घर से करीब 8 लाख रुपये के सोने के जेवर, आधा किलो चांदी के आभूषण, 15 हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान चोरी हुई है. 

 

पड़ोसी ने बताया कि चोर सिर्फ घर के कीमती सामान ही नहीं, घर के गैरेज में खड़ी हुंडई आई10 (संख्या JH10AC7324) कार भी लेकर फरार हो गए.

 

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है. लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही