Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News :  SNR आउटसोर्सिंग में काम के दौरान टिपर की चपेट में आकर सुपरवाइजर की मौत

जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालीचक स्थित SNR आउटसोर्सिंग कंपनी में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया. ड्यूटी के दौरान 12 चक्का वाल्वो टिपर की चपेट में आने से 54 वर्षीय सुपरवाइजर रामस्वरूप चौहान की मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालीचक स्थित SNR आउटसोर्सिंग कंपनी में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया. ड्यूटी के दौरान 12 चक्का वाल्वो टिपर की चपेट में आने से 54 वर्षीय सुपरवाइजर रामस्वरूप चौहान की मौत हो गई.

 

मृतक गोधर 4 नंबर का निवासी थे और पिछले चार वर्षों से कंपनी में सुपरवाइजर ( शिप्ट इंचार्ज ) के पद पर कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप चौहान प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे थे.

 

कार्य के दौरान अचानक एक तेज रफ्तार 12 चक्का टिपर की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया.

 

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) रेफर कर दिया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया .घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे.

 

मृतक के परिजन गुड्डू चौहान ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली थी. आरोप लगाया कि भारी वाहन उनके कमर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई थी.

 

मृतक के पुत्र आदर्श कुमार ने बताया कि उनके पिता सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे और कुछ ही समय बाद हादसे की खबर आ गई. परिजनों का कहना है कि अब तक कंपनी प्रबंधन की ओर से मुआवजे को लेकर कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला है जिससे परिवार में आक्रोश है.

 

वहीं कंपनी के इंचार्ज श्रीराम पांडे ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों पर कुछ कहा जा सकेगा.

 

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही