Search

 
 
 

Dhanbad News: निरसा की स्पंज आयरन फैक्ट्री में हादसा, बॉयलर का छींटा पड़ने से मजदूर झुलसा

Dhanbad News: फैक्ट्री के शीशिया यूनिट में रात के समय आयरन पिघलाने का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक बॉयलर से निकला गर्म छींटा धीरज सिंह के शरीर पर पड़ गया. हादसे में उसके दोनों हाथ झुलस गए, जबकि दाहिना हाथ अधिक प्रभावित हुआ है.
 

Dhanbad News: जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनडीह स्थित रिद्धि-सिद्धि स्पंज आयरन फैक्ट्री में बीती रात करीब एक बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया. फैक्ट्री के शीशिया यूनिट में आयरन पिघलाने के दौरान बॉयलर का गर्म छींटा पड़ने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया. घायल मजदूर की पहचान गोविंदपुर निवासी धीरज सिंह के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के शीशिया यूनिट में रात के समय आयरन पिघलाने का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक बॉयलर से निकला गर्म छींटा धीरज सिंह के शरीर पर पड़ गया. हादसे में उसके दोनों हाथ झुलस गए, जबकि दाहिना हाथ अधिक प्रभावित हुआ है.

 

घटना के तुरंत बाद साथी मजदूरों ने धीरज को इलाज के लिए गोविंदपुर स्थित ओमसाईं अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य मजदूरों में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.

 

आठ वर्षों से कर रहा है फैक्ट्री में काम

घायल मजदूर धीरज सिंह ने बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से फैक्ट्री में काम कर रहा है. उसके अनुसार इस दौरान पहले कभी इस तरह की घटना नहीं हुई थी. उसने बताया कि आयरन पिघलाने के दौरान अचानक बॉयलर का गर्म छींटा लगने से हादसा हुआ. धीरज ने कहा कि कंपनी की ओर से सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाता है और मजदूरों को आवश्यक सुविधाएं भी दी जाती हैं. वहीं कंपनी मालिक की ओर से इलाज कराने और क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही