Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : जमीन-मकान के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

धनबाद जिले में जमीन और मकान बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के चर्चित मामले में पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार गुप्ता को कोलकाता से गिरफ्तार किया है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था.
Advertisement
Advertisement
आरोपी कोे ले जाती पुलिस.

Dhanbad : धनबाद जिले में जमीन और मकान बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के चर्चित मामले में पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार गुप्ता को कोलकाता से गिरफ्तार किया है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे धनबाद लाकर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं.

 


धोखाधड़ी मामले की जानकारी हीरापुर के चीरागोड़ा निवासी सुनील कुमार की पुलिस में शिकायत के बाद आई. उन्होंने धनबाद थाना में आशीष कुमार गुप्ता के खिलाफ 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उसके बाद से ही आरोपी फरार था. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. कोर्ट के आदेश पर उसके आवास पर इश्तेहार भी चस्पा किया गया था, लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया.


पुलिस के अनुसार, आशीष कुमार गुप्ता पर जमीन और मकान बेचने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है. उसने मनईटांड़ में मकान व कुर्मीडीह में जमीन दिलाने का भरोसा देकर लोगों से बड़ी रकम वसूली, लेकिन न तो संपत्ति उपलब्ध कराई और न ही पैसे लौटाए. उसके खिलाफ धनबाद थाना के अलावा धनसार, बैंक मोड़, कतरास समेत जिले के कई थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं.


शिकायतकर्ता अमित कुमार ने भी आरोप लगाया है कि आशीष कुमार गुप्ता ने घर और जमीन दिलाने के नाम पर उनसे करीब 57 लाख रुपये की ठगी की है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही