Dhanbad News : धनबाद जिला परिवहन विभाग ने मंगलवार को बरमसिया में एफसीआई गोदाम के समीप सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे जहां-तहां खड़े 17 वाहनों पर कार्रवाई की गई. टीम ने इनसे कुल 1,26,000 रुपये जुर्माना वसूला. इनमें 12 वाहन ऐसे हैं जिनके चालकों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे. वहीं, गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एक वाहन को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया गया.
इसे भी पढ़ें
डीटीओ दिवाकर सी. द्विवेदी ने बताया कि मुख्य सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से भारी वाहनों की पार्किंग के चलते यातायात प्रभावित होता है. साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी रहती है. इसी को देखते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई. अभियान में मोटरयान निरीक्षक हरीश कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अमरेश कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

