Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद में सोलर इंडस्ट्रीज कंपनी पर कार्रवाई, सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

Dhanbad News: सीओ ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि दोबारा अतिक्रमण का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम.

Dhanbad News : धनबाद जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू की है. जिले के कलियासोल अंचल की टीम ने गुरुवार को शीतलपुर मौजा में सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से सरकारी जमीन पर किए गये अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की. सीओ अशोक सिन्हा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तारबंदी हटाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया.

 

इसे भी पढ़ें


बताया गया कि कंपनी ने उक्त सरकारी भूमि पर तारबंदी कर उस पर कब्जा कर लिया था. सीओ ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि दोबारा अतिक्रमण का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही