Search

 
 
 

Dhanbad News : तय समय में दाखिल-खारिज नहीं तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई- आयुक्त

आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने राजस्व मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज के मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निबटारा सुनिश्चित करें.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते आयुक्त विजय कुमार गुप्ता.

Dhanbad : उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने सोमवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग व मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक की. उन्होंने राजस्व मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज के मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निबटारा सुनिश्चित करें. यदि किसी अधिकारी ने इसमें लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 


उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है. लोगों को छोटी-छोटी प्रक्रियाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें. सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को राजस्व संबंधी सेवाएं सरल, पारदर्शी और समय पर उपलब्ध हों.


एसआईआर की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि धनबाद जिले में इसका कार्य संतोषजनक ढंग से आगे बढ़ रहा है. इसके लिए डीसी आदित्य रंजन और उनकी पूरी टीम की सराहना की. समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. आयुक्त ने राजस्व संग्रहण, लंबित मामलों के निष्पादन तथा आंतरिक संसाधनों को बढ़ाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. 


इससे पूर्व सर्किट हाउस में जिला प्रशासन की ओर से आयुक्त का जोरदार स्वागत किया गया. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया. बैठक में डीडीसी, एसडीओ, सभी अंचल अधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही