Search

 
 
 

Dhanbad News: विहिप कार्यकर्ताओं ने मवेशियों से लदा पिकअप वैन पकड़ा, चालक फरार

Dhanbad News : धनबाद जिले में मवेशियों की तस्करी का मामला लगातार सामने आ रहा है. इसी क्रम में लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा पुल स्थित शिव मंदिर के समीप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मवेशियों से लदे एक पिकअप वैन को रोककर तीन मवेशियों को बरामद किया
 
पिकअप वैन में मवशी

Dhanbad News : धनबाद जिले में मवेशियों की तस्करी का मामला लगातार सामने आ रहा है. इसी क्रम में लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा पुल स्थित शिव मंदिर के समीप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मवेशियों से लदे एक पिकअप वैन को रोककर तीन मवेशियों को बरामद किया. कार्रवाई के दौरान चालक मौके से फरार हो गया.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

बताया जाता है कि पिकअप वैन को रोकने के बाद कार्यकर्ताओं ने चालक से मवेशि ले जाने के संबंध में पूछताछ की लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका.इसी दौरान वाहन मालिक को फोन कर जानकारी देने की कोशिश की गई. मौका पाकर चालक वहां से फरार हो गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लोयाबाद थाना को दी.इसके बाद पिकअप वैन को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं बरामद तीनों मवेशियों को फिलहाल कार्यकर्ताओं ने अपने संरक्षण में रखा है. उन्हें गौशाला को सौंपने की तैयारी की जा रही है.

 

बजरंग दल से जुड़े प्रशांत कालिंदी और कल्याण पासी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से पिकअप वैन के माध्यम से मवेशियों ले जाए जाने की सूचना मिल थी. इसी दौरान गौवंश लदी पिकअप वैन दिखाई देने पर उसे रोककर जांच की गई जिसमें तीन मवेशी मिले. इसके बाद पुलिस को सूचना देकर वाहन थाना ले जाकर सुपुर्द कर दिया गया.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही