Search

 
 
 

Dhanbad News : मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में DC-SSP ने दिए निर्देश

डीसी ने कहा कि मुहर्रम पर्व पर शांति-सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, अशांति पैदा करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 
बैठक में भाग लेते डीसी, एसएसपी व अन्य.

Dhanbad : मुहर्रम को लेकर धनबाद के न्यू टाउन हॉल में सोमवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता हुई इस बैठक में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, एसएसपी प्रभात कुमार समेत जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने व संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.


डीसी ने कहा कि मुहर्रम पर्व पर शांति-सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, अशांति पैदा करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी.


शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े सुझाव और समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं. अधिकारियों ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने व समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया. प्रशासन ने सभी धर्मों व समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द व सहयोग की भावना के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही