Search

 
 
 

Dhanbad News : बारामुड़ी खटाल के 155 घरों पर प्रशासन ने चिपकाया नोटिस, दो नवंबर को देना है जवाब

Dhanbad News: प्रशासन ने बारामुड़ी खटाल में करीब 18 एकड़ जमीन की मापी की थी. इसमें करीब 200 घरों का सर्वे कर जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई. इसी के आधार पर चिह्नित घरों को नोटिस जारी किया गया है.
 
घर पर नोटिस चिपकाती टीम.

Dhanbad News : धनबाद के बारामुड़ी खटाल क्षेत्र में रहने वाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है. सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले में जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार को 155 घरों पर नोटिस चिपकाया. नोटिस में सभी संबंधित लोगों को दो नवंबर को सुबह 10:30 बजे अंचल अधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने पर उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर एकतरफा निर्णय लिया जा सकता है.

 

इसे भी पढ़ें


प्रशासन की टीम ने बारामुड़ी खटाल में करीब 18 एकड़ जमीन की मापी की थी. इसमें करीब 200 घरों का सर्वे कर जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई. इसी के आधार पर चिह्नित घरों को नोटिस जारी किया गया है.


आशियाना और रोजी-रोटी छिनने की चिंता

नोटिस मिलने के बाद खटालवासी अपने घरों और भविष्य को लेकर चिंतित हैं. कई परिवारों के लिए यह मामला केवल आशियाने का नहीं बल्कि रोजी-रोटी और बच्चों के भविष्य का भी है. लोग चाहते हैं कि उनकी परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें वहां रहने दिया जाए.


सीओ रामप्रवेश कुमार ने बताया कि सभी लोगों को दो नवंबर को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है. नोटिस जारी होने का अर्थ तत्काल बेदखली नहीं है. आगे की कार्रवाई संबंधित लोगों के जवाब और दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही