Search

 
 
 

Dhanbad News : जंगल में रह रहे बुजुर्ग की मदद को आगे आया प्रशासन, डीसी के निर्देश पर पहुंची राहत सामग्री

टुंडी प्रखंड के कमलपुर जंगल में 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन पिछले 15 वर्षों से एकाकी का जीवन बिता रहे हैं. इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें राहत पहुंचाई है.
 
राहत सामग्री लेकर जंगल पहुंची प्रशासन की टीम.

Dhanbad : धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के कमलपुर जंगल में 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन पिछले 15 वर्षों से एकाकी का जीवन बिता रहे हैं. इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें राहत पहुंचाई है. डीसी आदित्य रंजन ने टुंडी बीडीओ विशाल पांडेय को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने और सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

 


इसके बाद बीडीओ विशाल पांडेय कमलपुर जंगल पहुंचे और सुरेंद्र सोरेन की स्थिति का जायजा लिया.प्रशासन की ओर से उन्हें तत्काल सूखा राशन, चावल, दाल, आटा, नमक सहित अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया. इसके साथ ही बारिश से बचाव के लिए उनकी झोपड़ी की मरम्मत कराई गई. प्रशासन ने उन्हें कपड़े, कंबल व दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराईं.


प्रशासन को मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र सोरेन के परिजनों ने कई बार उन्हें घर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने जंगल छोड़ने से इनकार कर दिया. हालांकि, परिवार ने उन्हें पूरी तरह अकेला नहीं छोड़ा है. परिजन समय-समय पर जंगल पहुंचकर उनका हालचाल लेते हैं और उनकी देखभाल करते रहते हैं. 


डीसी आदित्य रंजन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सुरेंद्र सोरेन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें. ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि धनबाद जिला प्रशासन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही