Search

Dhanbad News : स्कूल वाहनों पर प्रशासन की सख्ती, दो स्कूलों पर 1.70 लाख रुपये जुर्माना

डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक शुभम कुमार की टीम ने मंगलवार को सतकीरा (तोपचांची) स्थित दून पब्लिक स्कूल व ज्योति पब्लिक स्कूल में वाहनों की जांच की. जांच के दौरान दून पब्लिक स्कूल के 14 वाहनों पर 1,60,000 व ज्योति स्कूल के 4 वाहनों पर 9350 रुपए जुर्माना लगाया गया.
 
स्कूल में वाहनों की जांच करती परिवहन विभाग की टीम.

Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन ने जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान स्कूलों की बड़ी लापरवाही सामने आई है.

डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक शुभम कुमार की टीम ने मंगलवार को सतकीरा (तोपचांची) स्थित दून पब्लिक स्कूल व ज्योति पब्लिक स्कूल में वाहनों की जांच की. जांच के दौरान दून पब्लिक स्कूल के 14 वाहनों पर 1,60,000 व ज्योति स्कूल के 4 वाहनों पर 9350 रुपए जुर्माना लगाया गया.

अधिकारियों ने बताया कि कई वाहनों में फिटनेस, परमिट, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों में कमी पाई गई. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त कार्रवाई की गई है. जांच के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार और रोड सेफ्टी इंजीनियर अमरेश कुमार भी मौजूद रहे. परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में सभी वाहनों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए. नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही