Search

Dhanbad News : गैंगस्टर प्रिंस खान का करीबी सैफी तीसरी बार पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में अहम खुलासे

Dhanbad : धनबाद के वासेपुर के भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने उसके करीबी सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर को मंगलवार को तीसरी बार रिमांड पर लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सैफी से धनबाद थाना में गहन पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव समेत कई डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल रहे. 


ज्ञात हो कि इससे पहले भी पुलिस सैफी को दो बार तीन-तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है. पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लाए जाने के बाद उससे पूछताछ में गैंग के नेटवर्क, फंडिंग सिस्टम व आपराधिक गतिविधियों के संचालन को लेकर कई अहम जानकारियां मिली हैं. कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आए हैं.

 


इसमें कथित तौर पर कुछ सफेदपोश लोगों व तथाकथित यूट्यूब संचालकों के नाम भी सामने आए हैं जिन पर आरोप है कि वे प्रिंस खान के धमकी भरे वीडियो को वायरल कर शहर में भय का माहौल बनाने और उसके नेटवर्क को अप्रत्यक्ष रूप से मदद पहुंचाने का काम करते थे. पुलिस अब इन जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है. संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य लोगों पर शिकंजा कस सकता है.


धनबाद पुलिस का कहना है कि वासेपुर गैंग के पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए हर पहलू पर जांच की जा रही है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//