Search

 
 
 

Dhanbad News : एग्यारकुंड बीडीओ ने जनगणना जागरूकता रथ किया रवाना, ग्रामीणों को करेगा जागरूक

चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ मधु कुमारी ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर से जनगणना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ एग्यारकुंड प्रखंड की सभी 20 पंचायतों में घूम-घूमकर ग्रामीणों को जनगणना के प्रति जागरूक करेगा.
 
जागरूकता रथ को रवाना करते बीडीओ व अन्य.

Dhanbad : धनबाद जिले के एग्यारकुंड प्रखंड प्रशासन ने जनगणना को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ मधु कुमारी ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर से जनगणना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर प्रमुख संगीता महतो, उप प्रमुख विनोद कुमार दास सहित कई अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.


यह रथ प्रखंड की सभी 20 पंचायतों में घूम-घूमकर ग्रामीणों को जनगणना के प्रति जागरूक करेगा. रथ के माध्यम से गांवों व गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी जाएगी और जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को सहयोग करने की अपील की जाएगी. पहले दिन जागरूकता रथ ने काली पहाड़ी पूर्व पंचायत व कालीमाटी पंचायत क्षेत्र में भ्रमण किया.

 


 बीडीओ ने लोगों से अपील की है कि जनगणना कार्य में सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं. मौके पर नोडल पदाधिकारी सूरज कुमार, सहायक चार्ज पदाधिकारी ममता गुप्ता, शिक्षक प्रमोद कुमार झा, राजीव रंजन मिश्रा, पुरुषोत्तम सिंह, कन्हैया सिंह, बीपीआरओ लालू रविदास, योगेश दत्ता, बिंदु कुमारी, रेणु कुमारी, प्रधान सचिव जितेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही