Search

Dhanbad News : सांप के डंसने से भाई-बहन की मौत, गांव में मातम

Dhanbad : जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड से शनिवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई. उकमा पंचायत के कोरैया गांव में जहरीले सांप के डंसने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई.मृत बच्चों की पहचान 6 वर्षीय महिमा सोरेन और उसके 3 वर्षीय भाई रितेश सोरेन के रूप में हुई है. एक ही रात में दोनों मासूम बच्चों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

Uploaded Image

 


जानकारी के अनुसार, कोरैया गांव निवासी श्यामलाल सोरेन दिहाड़ी मजदूर हैं और रोजगार के सिलसिले में तमिलनाडु में काम करते हैं. घर पर उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ रहती थीं.शुक्रवार रात रोज की तरह दोनों मासूम भाई-बहन एक साथ घर में सोए हुए थे .इसी दौरान देर रात किसी जहरीले सांप ने दोनों बच्चों को डंस लिया. रात के अंधेरे में परिजनों को इस बात की भनक तक नहीं लगी.

 

शनिवार सुबह जब बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और उनके मुंह से झाग निकलता देख मां घबरा गई. इसके बाद परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चों को लेकर धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) पहुंचे.

 

लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी. जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मासूम भाई-बहन की एक साथ मौत से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं.सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं तमिलनाडु में रह रहे पिता श्यामलाल सोरेन को फोन पर घटना की जानकारी दी गई.

 

 

स्थानीय मुखिया और अंचल निरीक्षक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी.उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और उनका घर भी मिट्टी का बना हुआ है. सरकारी नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही पीड़ित परिवार को अंबेडकर आवास योजना के तहत आवास दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी.एक ही रात में परिवार के दो मासूम चिराग बुझ जाने से पूरा कोरैया गांव गमगीन है. गांव में हर किसी की आंखें नम हैं और लोग इस हृदयविदारक घटना को लेकर गहरा दुख जता रहे हैं.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//