Search

 
 
 

Dhanbad News: लंबित मांगों को लेकर BBMKU में AISA ने की तालाबंदी, कुलपति तक को रूकना पड़ा

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी. इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. तालाबंदी के कारण प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित रहा.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी. इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. तालाबंदी के कारण प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित रहा.

Uploaded Image

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में AISA के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर विरोध जताया

यही नहीं कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह समेत विश्वविद्यालय के कई अधिकारी प्रशासनिक भवन के बाहर ही रुक गए. छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्र हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की.

 

इसे भी पढ़ें:

 

कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों की कई मांगों पर विश्वविद्यालय पहले से काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू करने, कॉमरेड ए.के. राय के नाम पर लाइब्रेरी स्थापित करने सहित अन्य प्रस्तावों पर प्रक्रिया चल रही है और छात्र हित में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

 

वहीं AISA के प्रदेश सचिव रितेश मिश्रा ने कहा कि संगठन की सभी मांगें पूरी तरह छात्र हित से जुड़ी हैं. उन्होंने विश्वविद्यालय में जल्द एलएलएम की पढ़ाई शुरू करने, 77 करोड़ रुपये की उपलब्ध राशि का उपयोग कर आधुनिक लैब और बुनियादी सुविधाएं विकसित करने तथा सेंट्रल लाइब्रेरी की स्थापना की मांग दोहराई.


रितेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुलपति का लगभग तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद विश्वविद्यालय में छात्र हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य अब भी लंबित हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन और तालाबंदी जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही