Dhanbad News : धनबाद लॉ कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र आर्यन बर्णवाल ने आइसा छात्र संगठन से जुड़े कुछ युवकों पर कमरे में बंद कर रैगिंग व मारपीट करने का आरोप लगाया है. उसने सदर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें
आर्यन ने बताया कि वह पहले आइसा से जुड़ा था. बाद में एबीवीपी से जुड़ गया. इसी बात से नाराज आइसा से जुड़े कुछ युवकों ने कॉलेज के एक कमरे में उसे बंद कर मारपीट की. उसे साथी छात्रों से भी पिटवाने की धमकी दी गई. पीड़ित छात्र ने कॉलेज के प्राचार्य को भी आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है.
इधर, एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो एबीवीपी आंदोलन करने को बाध्य होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

