Search

 
 
 

Dhanbad News : ट्रेलर से टकराई अल्टो कार,चालक-खलासी की मौत,चार घायल

जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर बुधवार को सड़क हादसा में आयशर ट्रक के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अल्टो कार में सवार चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर बुधवार को सड़क हादसा में आयशर ट्रक के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अल्टो कार में सवार चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई.

 

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार हादसा साहोबहियार स्थित राजस्थानी ढाबा के समीप हुआ. लोहे से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर पहले आगे चल रही अल्टो कार से टकरा गई. टक्कर के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों को हल्की चोटें आईं. इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई.

 

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयशर ट्रक का अगला हिस्सा ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह घुस गया.हादसे में ट्रक चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई.

 

सूचना मिलते ही तोपचांची थाना की पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची .काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया.

 

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आयशर ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही