Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद में चलंत लोक अदालत से पंचायतों तक पहुंचाने की कोशिश

Dhanbad News: डालसा के प्रभारी सचिव बीके लाल ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को कानूनी अधिकारों और विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर ही दर्जनों मामलों का निष्पादन किया गया
 
आमाटाल पंचायत में हुआ चलंत लोक अदालत का समापन.

Dhanbad News : धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से चलाया गया एक माह का चलंत लोक अदालत कार्यक्रम का शनिवार को आमटाल पंचायत भवन में समापन हुआ. धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर 1 से 31 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में अभियान चलाया गया.

 

इसे भी पढ़ें


डालसा के प्रभारी सचिव बीके लाल ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को कानूनी अधिकारों और विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर ही दर्जनों मामलों का निष्पादन किया गया जिससे लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने में मदद मिली.


उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से जिले के हजारों लाभुकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई. इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था.


समापन समारोह में एलएडीसीएस सहायक सुमन पाठक, शैलेंद्र झा, डालसा टीम के हेमराज चौहान और डिपेंटी कुमारी गुप्ता, उपमुखिया रीना देवी, एडब्ल्यू टुम्पा, भोला महतो, जगन्नाथ सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही