Search

 
 
 

Dhanbad News: गजलीटांड़ खदान हादसे की बरसी, 64 शहीद श्रमिकों को दी गई श्रद्धांजलि

Dhanbad News: जलीटांड़ मैदान स्थित शहीद स्तंभ पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा समेत कई लोगों ने शहीद श्रमिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए. परिजनों ने शहीद स्तंभ पर पूजा-अर्चना कर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
 
शहीद स्तंभ पर दी गई श्रद्धांजलि

Dhanbad News: बाघमारा के बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत गजलीटांड़ में हुए दर्दनाक खान हादसे की बरसी पर शनिवार को शहीद श्रमिकों को याद किया गया. गजलीटांड़ मैदान स्थित शहीद स्तंभ पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा समेत कई लोगों ने शहीद श्रमिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ शहीद श्रमिकों के परिजन भी शामिल हुए. परिजनों ने शहीद स्तंभ पर पूजा-अर्चना कर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान परिसर में पौधरोपण भी किया गया.

 

कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों और बीसीसीएल अधिकारियों ने शहीद श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी मौजूदा परिस्थितियों की जानकारी ली. परिजनों ने हादसे के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और तत्कालीन प्रबंधन की ओर से किए गए वादों को याद दिलाते हुए सीएमडी के समक्ष सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी.

 

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हादसे के इतने वर्षों बाद भी शहीद श्रमिकों के परिजनों को उस समय दिए गए आश्वासनों का पूरा लाभ नहीं मिल सका है. उन्होंने कहा कि परिजनों की मांगों को पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. वहीं बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने शहीद श्रमिकों के परिजनों की ओर से रखी गई मांगों पर जल्द कार्रवाई कर उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया.

 

26 सितंबर 1991 की वह काली रात आज भी गजलीटांड़ के लोगों के जेहन में जिंदा है. कतरी नदी का पानी अचानक खदान में घुस जाने से खदान जलमग्न हो गई थी. जिसके चलते उसमें काम कर रहे 64 मजदूरों की जलसमाधि हो गई थी. हादसे ने पूरे कोयलांचल को झकझोर दिया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही