Search

 
 
 

Dhanbad News : सरकारी अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध, DC ने झाड़-फूंक से बचने की दी सलाह

Dhanbad : मानसून के दौरान सांप काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करा दी है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : मानसून के दौरान सांप काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करा दी है.

 

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..


उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 6,130 वायल एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हैं. जिससे किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है. उन्होंने बताया कि शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में सबसे अधिक 2,750 वायल उपलब्ध हैं.

 
इसके अलावा बाघमारा सीएचसी में 300, बलियापुर सीएचसी में 500, सदर अस्पताल में 380, गोविंदपुर सीएचसी में 380, झरिया (झरिया-सह-जोरापोखर) में 420, निरसा सीएचसी में 480, तोपचांची सीएचसी में 450, टुंडी सीएचसी में 40, टुंडी के लोधरिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 10 तथा रामपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 20 वायल उपलब्ध कराए गए हैं. 


उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में समय बर्बाद न करें. मरीज को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं जहां एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है.


उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान सांपों के निकलने की घटनाओं को देखते हुए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही