Search

 
 
 

Dhanbad News : अरविंद कुमार ओझा ने नए अपर समाहर्ता के रूप में पदभार संभाला

जिले के नए अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) अरविंद कुमार ओझा ने गुरुवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया. समाहरणालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया.
 

Dhanbad : जिले के नए अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) अरविंद कुमार ओझा ने गुरुवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया. समाहरणालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया.

 

 

पदभार ग्रहण करने के बाद अरविंद कुमार ओझा ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी. 

 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की टीम के साथ समन्वय बनाकर सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा.इस अवसर पर अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, बलियापुर अंचल अधिकारी मुरारी नायक, झरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार सहित समाहरणालय के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने नवपदस्थापित एडीएम लॉ एंड ऑर्डर का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही