Search

 
 
 

Dhanbad News : विधानसभा समिति ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, काम में तेजी लाने का निर्देश

विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने मंगलवार को धनबाद के सर्किट हाउस में जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा की. सभापति हेमलाल मुर्मू ने संबंधित पदाधिकारियों को विकास योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए.
 
बैठक में भाग लेते समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू, विधायक मथुरा महतो व अन्य.

Dhanbad : झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने मंगलवार को धनबाद के सर्किट हाउस में जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा की. सभापति विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक नागेन्द्र महतो व विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने भाग लिया. बैठक जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति, उनकी प्रगति व विलंब के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई.

 


सभापति हेमलाल मुर्मू ने संबंधित पदाधिकारियों को विकास योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए. बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान आपूर्ति एवं स्वास्थ्य,शिक्षा, कल्याण, कौशल विकास, उद्यान, गव्य विकास, पेयजल एवं लघु सिंचाई,खेल, प्रदूषण नियंत्रण, परिवहन, विद्युत, पर्यटन, सहकारिता, पशुपालन, जिला परिषद सहित अन्य विभागों में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही