Search

 
 
 

Dhanbad News : कुंदन रवानी हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर की कुर्की-जब्ती

पुलिस ने सोमवार को कुमारधुबी स्टेशन रोड स्थित आरोपियों के आवास की कुर्की-जब्ती की. यह कार्रवाई के आदेश पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की गई.
 
घर की कुर्की-जब्ती करने पहुंची पुलिस की टीम.

Dhanbad : धनबाद जिले के चर्चित कुंदन प्रसाद रवानी हत्याकांड में फरार  आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सोमवार को कुमारधुबी स्टेशन रोड स्थित आरोपियों के आवास की कुर्की-जब्ती की. यह कार्रवाई के आदेश पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की गई.


ज्ञात हो कि वर्ष 2025 में हुए कुंदन प्रसाद रवानी हत्याकांड ने पूरे चिरकुंडा व आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी. मृतक की पत्नी कविता देवी के आवेदन पर चिरकुंडा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में मुन्नी देवी, बिट्टू महतो, अजय महतो, रजनी कुमारी, संजना कुमारी, राहुल गोस्वामी व हरप्रीत सिंह सलूजा समेत कई को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.


पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ आरोपी फरार चल रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वे पुलिस की पकड़ से बाहर रहे. इस बीच कोर्ट ने फरार आरोपियों की संपत्ति की कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया. इसी आदेश के अनुपालन में सोमवार को कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपियों के घर में मौजूद सामान की सूची तैयार कर उन्हें जब्त कर ले गई. इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही