Search

 
 
 

Dhanbad News : मैथन पुल पर ऑटो व बाइक की टक्कर में युवक की मौत

मैथन स्थित मुकुल पंप के समीप पुल पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. ऑटो व बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर ने एक परिवार की खुशियां छीन ली.
 
दुर्घटना के बाद जुटी भीड़.

Dhanbad : धनबाद जिले के मैथन स्थित मुकुल पंप के समीप पुल पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. ऑटो व बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर ने एक परिवार की खुशियां छीन ली. दुर्घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.


 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल पर ऑटो रॉन्ग साइड से आ रहा था. इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक सीधे टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक के परखच्चे उड़ गए.


घटना के बाद पुल पर यातायात प्रभावित हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर मैथन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.समाचार लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी.पुलिस उसकी पहचान में जुटी थी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है.


स्थानीय लोगों ने बताया कि मैथन पुल पर अक्सर रॉन्ग साइड ड्राइविंग, तेज रफ्तार व यातायात नियमों की अनदेखी देखने को मिलती है. कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रभावी निगरानी और सख्त कार्रवाई नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है. लोगों का कहना है कि पुल पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही