Search

 
 
 

Politics : भाजपा को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं, इसलिए निर्दलीय के पीछे खड़ी हुई- कांग्रेस

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थन दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि भाजपा का यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के बजाय थैलीशाही और धनबल की राजनीति को बढ़ावा देने वाला है.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थन दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि भाजपा का यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के बजाय थैलीशाही और धनबल की राजनीति को बढ़ावा देने वाला है.

 

सिन्हा ने कहा कि भाजपा का यह कदम इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि उसे अब अपने ही नेताओं, कार्यकर्ताओं और संगठन पर भरोसा नहीं रह गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जिस पार्टी के पास देश और राज्य में बड़े संगठन होने का दावा है, वह यदि राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा करने के बजाय एक निर्दलीय उम्मीदवार के पीछे खड़ी होती है, तो यह उसके आत्मविश्वास की कमी और राजनीतिक दिवालियापन को साफ दर्शाता है.

 

सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार विचारधारा और सिद्धांतों की राजनीति की बात करती है, लेकिन व्यवहार में वह धनबल और प्रभावशाली व्यक्तियों के सहारे राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती है. उन्होंने कहा कि राज्यसभा जैसी महत्वपूर्ण संस्था में ऐसे समर्थन का यह संदेश जाता है कि भाजपा जनसंघर्ष से निकले नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं के बजाय संसाधन संपन्न लोगों को प्राथमिकता दे रही है.

 

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को झारखंड की जनता को यह बताना चाहिए कि आखिर उसके पास ऐसा कौन-सा नेता नहीं था जो राज्यसभा में पार्टी और राज्य का प्रतिनिधित्व कर सके. कांग्रेस ने यह भी कहा कि यह निर्णय भाजपा के उन हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं का भी अपमान है, जो वर्षों से पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से काम करते आ रहे हैं.

 

कांग्रेस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की असली ताकत उनके सिद्धांत, कार्यकर्ता और जनता का विश्वास होता है, न कि धनबल और प्रभाव का प्रदर्शन. भाजपा का यह फैसला साबित करता है कि उसकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है.

 

कांग्रेस ने विश्वास जताया कि झारखंड की जनता और जनप्रतिनिधि इस राजनीति को भलीभांति समझते हैं और वे लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली राजनीति का ही समर्थन करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही