Dhanbad News : यूजीसी व आरक्षण से जुड़ी मांगों को लेकर शनिवार को बहुजनों ने धनबाद में रैली निकालकर प्रदर्शन किया. यह रैली संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जिला परिषद मैदान से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई. प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. केंद्र व राज्य सरकार से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की मांग भी की.
इसे भी पढ़ें
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी से जुड़े मुद्दों व आरक्षण को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहा है. सामाजिक न्याय व आरक्षण से जुड़े मामलों में सरकार को स्पष्ट नीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए. ताकि वंचित व पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा हो सके. सभा में रवींद्र कुमार वर्मा, अवधेश कुमार यादव, गुलशन खातून, मंटू दास, पिंटू तुरी, कार्तिक हांडी व शंभू पासवान ने विचार व्यक्त किए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

