Search

 
 
 

Dhanbad News : आपत्तिजनक गाने पर भड़का नाई समाज, समाहरणालय के बाहर किया प्रदर्शन

Dhanbad News : जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ प्रचार व टीआरपी के लिए किसी समुदाय को निशाना बनाना उचित नहीं. उन्होंने कहा कि गीत के बोल बेहद आपत्तिजनक हैं और इससे समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है.
 
समाहरणालय के सामने प्रदर्शन करते नाई समाज के लोग.

Dhanbad News : अपने समाज से संबंधित आपत्तिजनक व अश्लील गाने को लेकर नाई समाज में आक्रोश है. इसके विरोद में धनबाद जिला नाई समाज संघ ने मंगलवार को समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा.

 

इसे भी पढ़ें


समाज के जिलाध्यक्ष ने कहा कि 26 सितंबर को धनबाद थाना में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी. लेकिन 10 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक गायक ने नाई समाज को निशाना बनाते हुए अश्लील और समाज की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला गीत गाया है.


जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ प्रचार व टीआरपी के लिए किसी समुदाय को निशाना बनाना उचित नहीं. उन्होंने कहा कि गीत के बोल बेहद आपत्तिजनक हैं और इससे समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. समाज ने अपने ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी हैं. इनमें संबंधित गायक के खिलाफ कार्रवाई करने, बिरसा मुंडा पार्क के समीप चौराहे पर जननायक ठाकुर की प्रतिमा लगाने, नाई जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करने और झारखंड में केश कला बोर्ड का गठन करने की मांग शामिल हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही