- सीएमडी ने कुसुंडा क्षेत्र का किया निरीक्षण
Dhanbad News : देश के पावर प्लांटों व थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए बीसीसीएल ने उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है. सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीएल का मुख्य लक्ष्य पावर सेक्टर को प्रतिदिन 22 से 25 रैक कोल की आपूर्ति करना है. उत्पादन और डिस्पैच की गति बनाए रखने के लिए कंपनी स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें
इसी क्रम में सीएमडी ने मंगलवार को बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र की विभिन्न कोयला परियोजनाओं और साइडिंग का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कोयला डिस्पैच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
कुसुंडा क्षेत्र के केडीएस-टू परियोजना के निरीक्षण के बाद सीएमडी ने केडीएसके साइडिंग का जायजा लिया. उन्होंने जीएम एनबी त्रिवेदी समेत अन्य अधिकारियों के साथ कोयला उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की. साइडिंग की व्यवस्थाओं, रैक लोडिंग व डिस्पैच प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
मीडिया से बातचीत में सीएमडी ने कहा कि सभी अधिकारी से लेक कर्मचारी तक टीम भावना के साथ काम कर रहे हैं. मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. ताकि देश के बिजलीघरों में कोयले की कमी न हो और बिजली उत्पादन निर्बाध रूप से जारी रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

