Search

 
 
 

Dhanbad News : BCCL की सुरक्षा होगी मजबूत, गृह राज्य मंत्री ने दिया सहयोग का भरोसा

सीएमडी ने बीसीसीएल के समक्ष अवैध खनन, कोयला चोरी व खनन क्षेत्रों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों से मंत्री को अवगत कराया. इस पर गृह राज्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि इन चुनौतियों के प्रभावी समाधान के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान बीसीसीएल की खनन गतिविधियों की सुरक्षा, कोकिंग कोयले के सुरक्षित एवं निर्बाध उत्पादन तथा उससे जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई.

 

Uploaded Image

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात करते बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल. 


सीएमडी ने बीसीसीएल के समक्ष अवैध खनन, कोयला चोरी व खनन क्षेत्रों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों से मंत्री को अवगत कराया. इस पर गृह राज्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि इन चुनौतियों के प्रभावी समाधान के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी. कहा कि कोकिंग कोल देश के लिए महत्वपूर्ण खनिज संसाधन है. इसके सुरक्षित, निर्बाध व सतत उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है.

 


मंत्री ने कहा कि भारत की आयातित कोकिंग कोयले पर निर्भरता कम करने में बीसीसीएल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. इस्पात उद्योग की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए घरेलू कोकिंग कोयला उत्पादन बढ़ाकर बीसीसीएल आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अहम योगदान दे रहा है.


 दोनों पक्षों ने सीआईएसएफ की तैनाती को और सुदृढ़ बनाने तथा समग्र सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया ताकि अवैध खनन और कोयला चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के साथ राष्ट्रीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा तथा कोकिंग कोयले का सुरक्षित, दक्ष और निर्बाध उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही