Search

 
 
 

Dhanbad News : रोजगार हब बनेगा बेलगड़िया, डीसी ने योजनाओं का लिया जायजा

डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को बेलगड़िया टाउनशिप क्षेत्र का दौराकर विकास योजनाओं व आधारभूत संरचना के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर बेलगड़िया क्षेत्र में माइक्रो इंटरप्राइज व बड़ी इंडस्ट्री स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है.
 
बेलगड़िया का जायजा लेने पहुंचे डीसी आदित्य रंजन व आन्य.

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को बेलगड़िया टाउनशिप क्षेत्र का दौराकर विकास योजनाओं व आधारभूत संरचना के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने बीसीसीएल व जेआरडीए के अधिकारियों के साथ बेलगड़िया के विभिन्न फेज का भ्रमण कर रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं के लिए भूमि चयन को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

 

डीसी ने खेल मैदान के लिए भूमि चिह्नित करने, झाड़ियों की साफ-सफाई व ट्रेंच कटिंग शीघ्र शुरू करने को कहा. तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि बीसीसीएल की जिस भूमि पर जेआरडीए विकास कार्य कर रहा है उसका अब तक सीमांकन और बाउंड्री नहीं हुई थी. प्रशासन अब जमीन का विधिवत सीमांकन कराकर उसकी बाउंड्री कराने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है. ताकि योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से लागू किया जा सके.

 


डीसी ने कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर बेलगड़िया क्षेत्र में माइक्रो इंटरप्राइज व बड़ी इंडस्ट्री स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है. प्रशासन की प्राथमिकता है कि बेलगड़िया में 500 से 1000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर विकसित किए जाएं. इसके लिए कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. क्षेत्र में मशरूम फार्मिंग, जूट बैग निर्माण व कैम्पो क्राफ्ट से जुड़े स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं.

 

उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य केवल छोटे उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़ी इंडस्ट्री लाकर क्षेत्र के लोगों को व्यापक स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है. मौके पर कोयला मंत्रालय के परियोजना सलाहकार आलोक कुमार सिंह, बीसीसीएल के तकनीकी निदेशक संजय कुमार सिंह, एसडीओ लोकेश बारंगे, डीआरडीबी निदेशक राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही