Search

 
 
 

Dhanbad News : हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

सुदामडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
 

Dhanbad: सुदामडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. हादसे के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई.

 

जानकारी के अनुसार सुदामडीह क्षेत्र में एक हाइवा वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की  मौके पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान कांड्रा निवासी 45 वर्षीय रंजीत डे के रूप में हुई है.

 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और हाइवा वाहन को रोक लिया. इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर चुके थे.

 

आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए. पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटाने की कई बार कोशिश की लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे.

 

सड़क जाम के कारण इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.फिलहाल पुलिस मामले को शांत कराने और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही