Search

 
 
 

Ranchi News: अवैध तरीके से चल रहे खटाल पर निगम की सख्ती, लगाया 5000 जुर्माना

Ranchi:  स्कूली बच्चों और आम जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए रांची नगर निगम  लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है. मंगलवार को निगम की इम्फोसर्मेंट टीम ने पीपी कंपाउंड मार्ग,गुरूनानक स्कूल और नाला रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान राहगीरों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर अवैध तरीके से ठेला गुमटी को खोलकर दुकान चलाए जा रहे थे.
 

Ranchi: स्कूली बच्चों और आम जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए रांची नगर निगम  लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है. मंगलवार को निगम की इम्फोसर्मेंट टीम ने पीपी कंपाउंड मार्ग,गुरूनानक स्कूल और नाला रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.
इस दौरान राहगीरों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर अवैध तरीके से ठेला गुमटी को खोलकर दुकान चलाए जा रहे थे. इसकी वजह से छात्रों और आम जनता को परेशान का सामना करना पड़ता था. इसके साथ हील ट्रैफिक जाम की भी समस्या होती थी. 


अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कई गुमटी और ठेला को भी जब्त कर लिया गया. अवैध तरीके से चल रहे खटाल संचालक पर 5000 रूपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं सड़क किनारे और आसपास गंदगी फैलाने वाले बाइक रिपेयरिंग दुकान संचालक पर 2000 का जुर्माना लगाया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही