Search

 
 
 

Political News: झारखंड कांग्रेस में गुटबाजी तेज, के. राजू के दौरे पर सबकी नजर

Ranchi: झारखंड कांग्रेस में आंतरिक असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश साहू ने इस्तीफा देने की घोषणा की है, जिससे संगठन में हलचल तेज हो गई है. इसी बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू 18 तारीख को रांची आने वाले हैं. उनके दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान संगठनात्मक विवाद और गुटबाजी के मुद्दे सामने आ सकते हैं.
 

Ranchi: झारखंड कांग्रेस में आंतरिक असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश साहू ने इस्तीफा देने की घोषणा की है, जिससे संगठन में हलचल तेज हो गई है. इसी बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू 18 तारीख को रांची आने वाले हैं.

 

उनके दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान संगठनात्मक विवाद और गुटबाजी के मुद्दे सामने आ सकते हैं. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के एक खेमे की ओर से के. राजू के सामने प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है और मंत्रिमंडल में बदलाव की मांग भी की जा सकती है.

 

प्रदेश कांग्रेस में हाल के दिनों में कोर कमेटी गठन, नीतिगत फैसलों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर असंतोष देखा गया है. कुछ विधायकों और नेताओं द्वारा सोशल मीडिया और बयानों के माध्यम से भी सवाल उठाए गए हैं. के. राजू के दौरे के दौरान इन सभी मुद्दों पर चर्चा की संभावना है और स्थिति पर नजर बनी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही