Search

 
 
 

Dhanbad News : भानु प्रताप शाही का इरफान अंसारी पर तंज, बोले- सीएम उन्हें शिक्षा मंत्री बना दें

Dhanbad News : भानु प्रताप शाही ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएम हेमंत सोरेन को डॉ. इरफान अंसारी को शिक्षा मंत्री बना देना चाहिए. ताकि वे स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा विभाग में भी अपना विशेष योगदान दे सकें.
 
मीडिया से बात करते भानु प्रताप शाही.

Dhanbad News : जेपीएससी, सीजीएल व उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ भाजपा ने गुरुवार को धनबाद में जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल होने आए भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर तीखा तंज कसा.

 

इसे भी पढ़ें


भानु प्रताप शाही ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएम हेमंत सोरेन को डॉ. इरफान अंसारी को शिक्षा मंत्री बना देना चाहिए. ताकि वे स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा विभाग में भी अपना विशेष योगदान दे सकें.


वहीं, झारखंड में पूर्व शिक्षा मंत्रियों के असमय निधन से जुड़े एक सवाल पर भानु प्रताप शाही ने विवादित टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि डॉ. इरफान अंसारी के साथ ऐसा कुछ नहीं होगा. क्योंकि उनकी चमड़ी बहुत मोटी है. उनके इस बयान की राजनीतिक गलियारे में चर्चा जोरों पर है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही