Search

 
 
 

Dhanbad News : नाथवानी को समर्थन देकर भाजपा हुई बेनकाब- कैलाश यादव

राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए धनबल और हॉर्स ट्रेडिंग की राजनीति कर रही है. भाजपा को पहले से यह जानकारी थी कि उसके पास जीत के लिए पर्याप्त समर्थन नहीं है.
 
मीडिया से बात करते राजद प्रवक्ता कैलाश यादव.

Dhanbad : राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति गर्मा गई है. राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने अधिकृत उम्मीदवार उतारने का दावा कर जनता को भ्रमित किया और अंततः निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के समर्थन की घोषणा कर दी. इससे पार्टी पूरी तरह बेनकाब हो गई है.


धनबाद में मीडिया से बात करते हुए कैलाश यादव ने कहा कि राजद शुरू से ही यह कहता रहा है कि भाजपा के पास राज्यसभा की एक भी सीट जीतने के लिए आवश्यक संख्या बल नहीं है. क्योंकि एक सीट के लिए 28 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है. भाजपा इस आंकड़े से काफी पीछे है. ऐसे में भाजपा का उम्मीदवार उतारने का दावा केवल राजनीतिक भ्रम पैदा करने की कोशिश थी.

 

राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए धनबल और हॉर्स ट्रेडिंग की राजनीति कर रही है. भाजपा को पहले से यह जानकारी थी कि उसके पास जीत के लिए पर्याप्त समर्थन नहीं है. इसके बावजूद उसने चुनावी माहौल बनाने और राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करने के उद्देश्य से रणनीतिक कदम उठाए. परिमल नाथवानी को समर्थन देने का फैसला यह साबित करता है कि भाजपा अपनी राजनीतिक मजबूरियों को छिपाने का प्रयास कर रही थी. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही