Search

 
 
 

Dhanbad News : झामुमो कार्यकर्ता एसआईआर को लेकर तैयार रहें- विनोद पांडे

केंद्रीय सचिव विनोद पांडे ने कहा कि 30 जून से शुरू होने वाले एसआईआर के मद्देनजर पार्टी ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में छूटना नहीं चाहिये, इसका पूरा ख्याल रखें.
 
प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेते झामुमो सचिव विनोद पांडे, विधायक मथुरा प्रसाद महतो व अन्य.

Dhanbad : एसआईआर को लेकर धनबाद से टाउन हॉल में बुधवार को झामुमो का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय सचिव विनोद पांडे, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित कई वरिष्ठ नेता व पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया. कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता व बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) शामिल हुए.


कार्यशाला में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन करने, पात्र मतदाताओं की पहचान, दस्तावेजों के सत्यापन व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका की चर्चा की गई. केंद्रीय सचिव विनोद पांडे ने कहा कि 30 जून से शुरू होने वाले एसआईआर के मद्देनजर पार्टी ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में छूटना नहीं चाहिये, इसका पूरा ख्याल रखें. बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी व जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं.


उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए. साथ ही मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें.

 

टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने व जनसंपर्क को और मजबूत बनाने पर जोर दिया. कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सफलता का आधार होता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही