Search

 
 
 

Dhanbad News : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सिंदरी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, गरजे केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दूरदर्शी नेता थे. उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने सिंदरी उर्वरक कारखाना, डीवीसी सहित कई महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं की नींव रखी थी.
 
समरोह में भाग लेते केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार, सांसद ढुल्लू महतो व अन्य.

Dhanbad : धनबाद जिले के सिंदरी में भाजपा ने सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भव्य तरीके से मनाई. इस अवसर पर हर्ल कारखाना के मुख्य गेट पर जनसभा का आयोजन किया. इसमे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उनके साथ सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, पूर्व मंत्री अमर बाउरी, जिला परिषद अध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहे.

 


कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर हुई. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दूरदर्शी नेता थे. उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने सिंदरी उर्वरक कारखाना, डीवीसी सहित कई महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं की नींव रखी थी.


विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की आलोचना कर रहे हैं उन्होंने भी कोरोना काल में मोदी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई वैक्सीन लगवाई थी. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी थी. 


पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि जिन राष्ट्रनिर्माताओं के योगदान को लंबे समय तक उचित सम्मान नहीं मिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज उन्हें सम्मानपूर्वक याद किया जा रहा है. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का प्रतीक है. जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का भी प्रदर्शन किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही