Search

 
 
 

Dhanbad News : भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

Dhanbad News : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. आरोप लगाया कि सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर सरकारी नौकरियों तक में मेनू कार्ड चल रहा है.
 
प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता.

Dhanbad News : जेपीएससी, सीजीएल व उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ भाजपा ने गुरुवार को धनबाद में जोरदार प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता समाहरणालय के समक्ष पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की.

 

इसे भी पढ़ें


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. आरोप लगाया कि सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर सरकारी नौकरियों तक में मेनू कार्ड चल रहा है. सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने दावा किया कि भर्ती के नाम पर साढ़े 10 हजार करोड़ रुपये की वसूली हुई है. राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को जेल भेजा जाएगा.


सांसद ढुल्लू महतो ने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों की सीटें लाखों रुपये में बेची जा रही हैं. पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए. यदि सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा नहीं की, तो भाजपा इस मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएगी.

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं के अधिकार और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी.नेताओं ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को सड़क से लेकर अदालत तक ले जाया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही