Search

 
 
 

Dhanbad News : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर धनबाद में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Dhanbad News: सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के लिए खड़गे को देश से माफी मांगनी चाहिए. प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
 
पुतला दहन करते भाजपाई.

Dhanbad News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है. धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और रणधीर वर्मा चौक पर मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर आक्रोश जताया.

 

इसे भी पढ़ें


सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के लिए खड़गे को देश से माफी मांगनी चाहिए. प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और आने वाले समय में देश कांग्रेस मुक्त होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही