Dhanbad : किसानों से कथित वादाखिलाफी समेत उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा ने मंगलवार को धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया. धरना में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
धरना को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न महतो ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया. कहा कि विधानसभा चुनाव के समय सरकार ने किसानों से 32 रुपये प्रति किलो की दर से अनाज खरीदने का वादा किया था, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया. समय पर धान और अनाज की खरीद नहीं होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. किसान अपनी उपज को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं.
विधायक ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. कहा कि झारखंड में अपराध और असुरक्षा का माहौल बढ़ता जा रहा है. रांची के होटवार जेल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब जेल के अंदर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment