Search

 
 
 

Dhanbad News :  बस स्टैंड के पास व्यक्ति का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

शहर के बस स्टैंड के समीप गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया .फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad :  शहर के बस स्टैंड के समीप गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिला है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगा रही है.

 

Uploaded Image

 

स्थानीय निवासी शंभू सिंह ने बताया कि मृतक पिछले कई दिनों से बस स्टैंड के आसपास कचरा चुनकर अपना जीवनयापन करता था. वह कचरा बेचकर मिलने वाले पैसों से अक्सर शराब का सेवन करता था. गुरुवार को जब स्थानीय लोग शौच के लिए निकले तो उन्होंने उसे सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा. पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी.

 

Uploaded Image

 

इसके बाद तत्काल इसकी जानकारी धनबाद थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया. 

 

फिलहाल पुलिस आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान करने में जुटी है. लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

 

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही