Search

 
 
 

Dhanbad  News : शौच के लिए निकले व्यक्ति का शव चांदमारी कोलियरी के पास बरामद

Dhanbad News : शव मिलने की सूचना पर धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए. कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कारू मांझी के रूप में की.
 
40 वर्षीय कारू मांझी का शव बरामद

Dhanbad News : शहर के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी कोलियरी के समीप बुधवार को 40 वर्षीय कारू मांझी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मंगलवार शाम घर से शौच के लिए निकले कारू रातभर वापस नहीं लौटे थे. बुधवार को करु का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक जोड़ा फाटक स्थित दरभंगिया बस्ती का रहने वाला था.

 

 

शव मिलने की सूचना पर धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए. कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कारू मांझी के रूप में की.

 

गिरने से मौत या कोई दूसरी वजह, जांच में जुटी पुलिस

धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि पुलिस को चांदमारी के समीप शव मिलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचने पर मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए. प्रथम दृष्टया गिरने से मौत होने की आशंका है लेकिन किसी अन्य घटना में मौत होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

 

फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.वहीं मृतक के भाई टिंकू मांझी ने बताया कि कारू मंगलवार शाम शौच के लिए घर से निकले थे. देर रात तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजन काफी चिंतित थे. इस बीच बुधवार को चांदमारी के पास उनका शव मिलने की सूचना मिली. 

 

टिंकू मांझी ने बताया कि कारू पेशे से कारपेंटर थे और दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है. उन्होंने आशंका जताई कि उनके भाई के साथ कोई अनहोनी हुई हो सकती है.

 

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. कारू मांझी की मौत दुर्घटना में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही